Protest against corruption in Schools

Signatures:
  0 (Goal: 1,000)

Petitioning: Parents of school chidren

Petitioner: Latashree started on May 7, 2017

प्रिय पालक,
हम सब अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं| हमारे बच्चों से ही हमारा अस्तित्व हैं | पर हम उनके हक के लिए क्या करते हैं? हम उन्हें बहुत सारे सीख देते हैं, जैसे एकता में ताकत है, अन्याय के खिलाफ लडना चाहिए... इत्यादि|
मगर जब सचमुच अन्याय का सामना करने की बारी आती हैं, तब सभी के मुँह में ताला लग जाता हैं| हम चुप हैं और इसलिए स्कूलों में भ्रष्टाचार बढ रहा है | कभी फीस का अमर्यादित बढाना तो कभी पुस्तक, गणवेश इत्यादि स्कूल से खरीदने के लिए जबरदस्ती करना|
कोई इसलिए चुप हैं कि वे आर्थिक रूप से सक्षम है| कोई लोग कहते है कि उनके पास वत्त नही है और कुछ लोग डरकर कुछ नही कहते|
शायद लोगों की आँखे तब खुलेगी जब उनके सिर पर तलवार लटकेगा| तब शायद बहुत देर हो चुकी होगी|
इसलिए देर रहते ही जाग जाओ| स्कूल में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ| यह मुद्दा सिर्फ मेरे या तुम्हारे बच्चों का नहीं है | यह मुद्दा हमारे देश का भविष्य का है|
मेरे प्यारे दोस्तों, अगर स्कूलों में होने वाली इस व्यापार के खिलाफ हम सब एक साथ आवाज उठायेंगे, तो उसकी गूँज ही काफी है यह भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए |
धन्यवाद |